पटना में एएचए प्रमाणित इमरजेंसी केयर ट्रेनिंग सेंटर की शुरुआत 

 एएचए सेंटर केवल इमरजेंसी केयर को मजबूत करने तक सीमित नहीं बल्कि स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी : जितेंद्र शर्मा

पटना : पूर्वी भारत के लिए बिहार को एक हेल्थकेयर हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारत की अग्रणी इमरजेंसी और हेल्थकेयर सेवा प्रदाता कंपनी ज़ेनप्लस ने पटना के एजी कॉलोनी में बिहार के पहले अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (एएचए) इंटरनेशनल ट्रेनिंग सेंटर की शुरुआत की है। यह पहल आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, प्री-हॉस्पिटल केयर में सुधार लाने और क्षेत्र में कुशल स्वास्थ्यकर्मियों की नई पीढ़ी तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

अब बिहार तथा पड़ोसी राज्यों के डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिक्स, मेडिकल छात्र और इमरजेंसी रिस्पॉन्डर्स को एडवांस इमरजेंसी केयर ट्रेनिंग के लिए बड़े महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विज़न के अनुरूप है, जिसमें उन्होंने जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर बल दिया है। किदवईपुरी स्थित होटल रेड वेलवेट में आयोजित लॉन्चिंग कार्यक्रम में ज़ेनप्लस के सीईओ जितेंद्र शर्मा, दीपक श्रीवास्तव, स्वेता मंगल, डॉ. एन अरोलकर, एवं बिहार के प्रसिद्द चिकित्सक डॉ. दिवेन्दु भूषण व डॉ. बी बी भारती मौजूद रहे। ज़ेनप्लस के सीईओ जितेंद्र शर्मा ने कहा कि कई वर्षों से बिहार और पूर्वी भारत के स्वास्थ्यकर्मियों को एडवांस इमरजेंसी केयर सर्टिफिकेशन के लिए बड़े शहरों की यात्रा करनी पड़ती थी। आज यह स्थिति बदल रही है। इस एएचए प्रमाणित ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से हम वैश्विक स्तर की शिक्षा और मानकों को पटना तक ला रहे हैं। हमारा उद्देश्य केवल लाइफसेवर्स को प्रशिक्षित करना नहीं, बल्कि रोजगार के अवसर पैदा करना और बिहार को पूर्वी भारत के हेल्थकेयर हब के रूप में विकसित करने में योगदान देना भी है। उन्होंने बताया कि इस सेंटर में बेसिक लाइफ सपोर्ट, एडवांस्ड कार्डियोवैस्कुलर लाइफ सपोर्ट, बीएलएस इंस्ट्रक्टर प्रोग्राम, एसीएलएस इंस्ट्रक्टर प्रोग्राम, हार्टसेवर फर्स्ट एड सीपीआर एईडी, हार्टसेवर सीपीआर एईडी, अनुभवी प्रोवाइडर्स के लिए एसीएलएस जैसे एएचए प्रमाणित ट्रेनिंग प्रोग्राम उपलब्ध है। यह पहल केवल इमरजेंसी केयर को मजबूत करने तक सीमित नहीं है, बल्कि पूर्वी भारत में स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार और करियर विकास के नए अवसर भी पैदा करेगी। पटना में वैश्विक स्तर की प्रमाणित ट्रेनिंग उपलब्ध होने से अस्पतालों, एम्बुलेंस सेवाओं, मेडिकल संस्थानों और ट्रेनिंग संगठनों के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार होंगे। साथ ही, यह सेंटर झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, असम और पूर्वी भारत के अन्य राज्यों से भी स्वास्थ्यकर्मियों और छात्रों को आकर्षित करेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और पटना हेल्थकेयर एजुकेशन एवं प्रोफेशनल ट्रेनिंग के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा।

Leave a Reply