NEET परीक्षार्थियों के लिए महावीर मंदिर की विशेष पहल, परीक्षा के दिन मिलेगा नि:शुल्क ठंडा सत्तू शरबत

परीक्षा के दिन मिलेगा नि:शुल्क ठंडा सत्तू शरबत, NEET परीक्षार्थियों और अभिभावकों के लिए महावीर मंदिर की विशेष पहल

25 मई 2026, पटना। पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर द्वारा आगामी 21 जून दिन रविवार को NEET परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों एवं उनके साथ आने वाले अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष सेवा व्यवस्था की घोषणा की गई है।

मंदिर प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षा के दिन महावीर मंदिर परिसर तथा पटना जंक्शन के आसपास परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों के बीच नि:शुल्क ठंडा सत्तू शरबत वितरित किया जाएगा।

इस अवसर पर लगभग 1000 किलो सत्तू शरबत वितरण की तैयारी की जा रही है, ताकि दूर-दराज से पटना आने वाले विद्यार्थियों एवं उनके परिजनों को गर्मी से राहत मिल सके और परीक्षा के दिन उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

महावीर मंदिर प्रशासन ने सभी NEET परीक्षार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता की कामना की है। मंदिर प्रशासन ने कहा कि समाज सेवा और जनसहयोग की भावना से यह व्यवस्था की जा रही है, जिससे परीक्षा देने आए विद्यार्थियों को सहयोग मिल सके।

महावीर मंदिर की इस पहल की विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं आमजन द्वारा सराहना की जा रही है।

Leave a Reply