किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का दुमका में हुआ भव्य उद्घाटन

झारखंड में ब्रांड का छठा एक्सक्लूसिव आउटलेट, लॉन्च पर ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स

दुमका, 13 मई 2026 : देश के प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने दुमका में भागलपुर रोड स्थित अपने नए एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। इसके साथ ही राज्य में किसना का यह छठा एक्सक्लूसिव शोरूम बन गया है। शोरूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद नलिन सोरेन, जामा विधायक डॉ. लुईस मरांडी, हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया, शोरूम के एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट पार्टनर अरविंद अबूवाला एवं संजीव कुमार सिंघानिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शोरूम लॉन्च के अवसर पर ग्राहकों के लिए कई विशेष ऑफर्स की घोषणा की गई है। ग्राहकों को डायमंड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 75 प्रतिशत तक की छूट तथा मंगल्यम कलेक्शन की गोल्ड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा लॉन्च डे पर डायमंड ज्वेलरी की खरीदारी पर अतिरिक्त 5 प्रतिशत की विशेष छूट भी उपलब्ध रहेगी।

इस अवसर पर घनश्याम ढोलकिया ने कहा कि झारखंड ज्वेलरी उद्योग के लिए तेजी से उभरता हुआ बाजार है और यहां ग्राहकों में गुणवत्ता एवं डिज़ाइन को लेकर जागरूकता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि दुमका में नए शोरूम की शुरुआत किसना की देशभर के संभावनाशील क्षेत्रों में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य “हर घर किसना” के विजन को साकार करते हुए हर भारतीय परिवार तक भरोसेमंद, उत्कृष्ट और आकर्षक डायमंड ज्वेलरी पहुंचाना है।

वहीं किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग शाह ने कहा कि किसना हमेशा ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता, आधुनिक डिज़ाइन और विश्वसनीय सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। दुमका के नए शोरूम में ग्राहकों को पारंपरिक एवं आधुनिक डिज़ाइनों वाली डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध होगी, जिससे उनकी खरीदारी का अनुभव और अधिक खास बनेगा।

शोरूम के एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट पार्टनर अरविंद अबूवाला एवं संजीव कुमार सिंघानिया ने कहा कि वे दुमका में किसना के साथ जुड़कर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि ब्रांड की उत्कृष्ट डिज़ाइन, विविध कलेक्शन और ग्राहक संतुष्टि पर विशेष ध्यान क्षेत्र के ग्राहकों को एक नया और बेहतर ज्वेलरी शॉपिंग अनुभव प्रदान करेगा।सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के तहत किसना द्वारा शोरूम लॉन्च के अवसर पर जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य वितरण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इसके साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के समर्थन में स्वच्छता अभियान तथा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।

Leave a Reply