इस्कॉन मंदिर हॉल में कॉटन एंड सिल्क फैब प्रदर्शनी सह बिक्री का शुभारंभ

रैंप वॉक कर युवतियों ने प्रस्तुत किया पारंपरिक बुनाई और आधुनिक फैशन का सुंदर समन्वय

पटना (26 मार्च, 2026) : राजधानी पटना के इस्कॉन मंदिर हॉल में कॉटन एंड सिल्क फैब प्रदर्शनी सह बिक्री का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शहरवासियों के लिए पारंपरिक एवं आधुनिक डिज़ाइनों से सुसज्जित कॉटन और सिल्क परिधानों की आकर्षक श्रृंखला प्रदर्शित की गई। उड़ीसा आर्ट एंड क्राफ्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान युवतियों ने डिज़ाइनर सिल्क साड़ियों का मनमोहक प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

रैंप वॉक के माध्यम से विभिन्न राज्यों की पारंपरिक बुनाई और आधुनिक फैशन का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया गया। उड़ीसा आर्ट एंड क्राफ्ट के प्रबंध निदेशक मानस आचार्य ने कहा कि कॉटन एंड सिल्क फैब प्रदर्शनी सह बिक्री में इस बार हमने वेडिंग कलेक्शंस को खास तौर पर ग्राहकों के बीच प्रस्तुत किया है। प्रदर्शनी में बनारसी, कांजीवरम, टसर, हैंडलूम साड़ियों के साथ-साथ फैंसी शूट्स, पार्टी वियर साड़ी, लिनन कपड़े, ड्रेस मटेरियल और आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी उपलब्ध हैं।

इस प्रदर्शनी का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों एवं बुनकरों को प्रोत्साहित करना तथा लोगों को शुद्ध और गुणवत्ता युक्त कॉटन एवं सिल्क उत्पाद उपलब्ध कराना है। प्रदर्शनी में भारत के विभिन्न राज्यों के 90 स्टॉल्स हैं जहाँ ग्राहकों को खरीददारी पर 20 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। मानस ने बताया कि 25 मार्च से 5 अप्रैल, 2026 तक आयोजित यह प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक ग्राहकों के लिए खुला रहेगा। ग्राहकों के लिए प्रवेश निःशुल्क है। साथ ही ऑनलाइन पेमेंट की सभी सुविधाएं भी मौजूद हैं।

Leave a Reply