मिसेज ग्लोबल बिहार के बारहवें सीजन की विजेता बनी डॉ. प्रियंका और मेधा

पटना : रंग-बिरंगी जगमग रौशनी के बीच जैसे हीं मॉडल्स ने अपनी प्रस्तुति देनी शुरू की वैसे ही सारा हॉल तालियों की गरगराहट से गूंज उठा। मौका था ब्रांड एनसी एवं नारी नीति फाउंडेशन इंडिया द्वारा पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित होटल डेस्टिनी में आयोजित मिसेज ग्लोबल बिहार सीजन – 12 के ग्रैंड फिनाले का। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि ब्रांड एन सी की गुडविल एम्बेसडर डॉ. तारा स्वेता आर्या, विशिष्ट अतिथि आयुष्मान भारत के सीईओ आईएएस शशांक शेखर, आईपीएस अनु व फैशन डिजाइनर सह शो डायरेक्टर नीतीश चंद्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की।

कार्यक्रम की शुरुआत फिनाले के लिए चयनित मिसेज श्रेणी के 10 प्रतिभागिओं द्वारा पहले राउंड यानी एथनिक राउंड से हुई जिसमें सभी प्रतिभागियों ने भारतीय परिधान में अपना जलवा बिखेरा। इस राउंड के साथ ही प्रतिभागियों ने अपना इंट्रो दिया। इसके बाद कैजुअल राउंड में थीम शक्ति के तहत प्रतिभागियों ने नारी शक्ति रूप का प्रदर्शन किया तथा दूसरे राउंड सीक्वेंस के बाद मॉडल्स द्वारा टैलेंट राउंड दिया गया। इसके पश्चात गाउन राउंड का आयोजन हुआ जिसमें सभी प्रतिभागियोंने बहुत ही खूबसूरती से अपने-अपने परिधानों को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया। इस तीसरे राउंड के पश्चात सभी प्रतिभागियों से उपस्थित निर्णायकों द्वारा सवाल – जवाब किया गया जिसका प्रतिभागियों ने बड़े ही आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया।

मिसेज ग्लोबल बिहार 2026 का खिताब डॉक्टर प्रियंका और मेधा के नाम रहा वहीं फर्स्ट रनर अप सारिका और सेकेंड रनर अप रूबी को मिला। जबकि मिसेज ग्लोबल बिहार गोल्डन दिवा का खिताब मंजू और मिस टीन दीवा बिहार का खिताब आर्या को मिला। ग्रांड जूरी डॉक्टर तारा श्वेता आर्या और नीतीश चंद्रा ने सभी विनर्स को ताज पहनाया।

कार्यक्रम आयोजक फैशन डिजाइनर व शो के डायरेक्टर नीतीश चंद्रा ने बताया कि इस सीजन के लिए देश के विभिन्न प्रांतों में रहने वाली 250 से अधिक बिहारी महिलाओं ने मिसेज केटेगरी के लिए अपना ऑनलाइन ऑडिशन दिया था जिसमें से 10 बेहतरीन प्रतिभागियों का चयन फिनाले के लिए किया गया था। बिहार, यूपी, झारखंड, कर्नाटक, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता आदि शहरों से शामिल हुई ये सभी महिलाएं अलग – अलग पेशे से आती है जिनमें हाउस वाइफ, बैंकर, डॉक्टर, मॉडल शामिल हैं। वहीं नारी नीति फाउंडेशन इंडिया की प्रबंध निदेशिका शारदा नितीश चंद्रा ने बताया कि इस शो का उद्देश्य महिला ससक्तिकरण को बढ़ावा देना हैं। जिस तरह हमने अब तक इस शो का सफल सञ्चालन किया है वैसे ही आगे भी करते रहेंगे ताकि समाज कि हर वर्ग कि महिलाएं आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम में अतिथिओं द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागिओं को ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *