
दानापुर के गोला पर स्थित न्यू परमाउंट कोचिंग संस्थान में सरस्वती पूजा के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य बिजेंद्र कुमार शर्मा एवं संस्थान के निदेशक विद्यानंद आर्य ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस कार्यक्रम में 2025 में मैट्रिक एवं इंटर में सर्वश्रेष्ठ आए छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पटना के सीनेट सदस्य बिजेंद्र कुमार ने ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया। साथ ही संस्थान के छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

सर्वश्रेष्ठ करने वाले छात्र छात्राओं में अंजलि कुमारी मैट्रिक में 480 मार्क्स लाकर जो बिहार में टॉप टेन में अपनी जगह बनाई थी उनको ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

साथ ही निशा कुमारी 456
स्वीटी कुमारी 447
सिमरन कुमारी 443
तनीषा कुमारी 442
पूजा कुमारी 429
हिमांशु शेखर 424
नंदनी कुमारी 422
माही कुमारी 400

