सावन की हरियाली में डूबीं सखियाँ, मृदुराज फाउंडेशन ने किया मिलन समारोह का आयोजन

3 अगस्त 2025, पटना
प्रख्यात सामाजिक संस्था मृदुराज फाउंडेशन के तत्वावधान में सावन के पावन अवसर पर “सखी-सहेली मिलन समारोह” का भव्य आयोजन संस्था के पटना आशियाना स्थित कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष एवं भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजन का नेतृत्व संस्था से जुड़ी महिला सदस्यों ने किया।

इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक हरे वस्त्र पहनकर सावन के गीत, लोक संगीत एवं फिल्मी धुनों पर झूमते हुए उत्सव का भरपूर आनंद लिया। पूरा वातावरण भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण हो गया।

महिलाओं के मनोरंजन हेतु फनी गेम्स और मेहंदी प्रतियोगिता जैसे रोचक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

संस्था की महिला सदस्यों ने कहा कि “आज की तनावपूर्ण जीवनशैली में ऐसे आयोजन सुकून और आपसी मेल-जोल का माध्यम बनते हैं, जिससे मानसिक शांति मिलती है।”

सावन महोत्सव को सफल बनाने में जिन प्रमुख महिलाओं की उल्लेखनीय भूमिका रही, उनमें संगीता शर्मा, स्वेता कुमारी, निक्की शर्मा, पंखुड़ी सिन्हा, एकता सिन्हा, आरती पांडेय, अंजू झा, कोमल सिंह, गुड़िया पांडेय, चांदनी कुमारी, वंदना सिन्हा, अनुराधा सिन्हा, सुनीता देवी और रीना देवी प्रमुख रूप से शामिल थीं।

कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं और आयोजन को उत्सवमय बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *