पहले चरण के चुनाव से भाजपा हताश-शिवानंद

पटना। उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव के बाद भाजपा हताश हो गयी है। राजद के राष्टï्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का यह इलाका भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता है। 2017 के चुनाव में इन 58 क्षेत्रों में से 53 पर भारतीय जनता पार्टी विजयी हुई थी लेकिन विभिन्न स्रोतों से अभी तक जो भी जानकारी मिल रही है उनके मुताबिक भाजपा यहां भारी पराजय का सामना करने जा रही है। पिछले चुनाव में वह नतीजा भाजपा को गंभीर सांप्रदायिक विभाजन की वजह से हासिल हुआ था लेकिन इस बारउस इलाके के हालात बदले हुए हैं। लंबे किसान आंदोलन ने उस विभाजन को पाट दिया है। संपूर्ण उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के प्रति लोगों के मन में बहुत गुस्सा है। योगी जी ने पांच वर्षों तक सामंती अंदाज में उत्तर प्रदेश का शासन चलाया है। गरीब और वंचित तबकों पर योगीराज में सामंती ताक़तों का जुल्म बढ़ गया है। कोरोना के दूसरे लहर में तो देश भर में हालत अत्यंत गंभीर थी लेकिन उत्तर प्रदेश में तो सरकार ही गैरहाजिर थी। गुस्सा केवल योगी सरकार के ही प्रति नहीं है बल्कि केंद्र सरकार के प्रति भी लोगों के मन में भारी गुस्सा है। भयंकर महंगाई नौजवानों में बेरोजगारी 2022 तक किसानों की आमदनी को दोगुना कर देने का जुमला सब लोगों के स्मृति में है। इन सबका नतीजा उत्तर प्रदेश के चुनाव नतीजा में दिखाई देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *