ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस ने जमुई जिला महिला अध्यक्ष के असामयिक निधन पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जमुई, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) ने जमुई जिला महिला अध्यक्ष माधवी सिन्हा के असामयिक निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष सह जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद जमुई जिले के मलयपुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने जीकेसी जमुई महिला अध्यक्ष माधवी सिन्हा के असामयिक निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संगठन के लिए यह अपूरणीय क्षति है, जितने कम समय में उन्होंने जिला संगठन को मजबूती देने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन किया था, वह सदैव हमें उनकी निष्ठा और कर्मठता की याद दिलाता रहेगा।

इस अवसर पर जीकेसी बिहार की प्रदेश अध्यक्ष, डॉ नम्रता आनंद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक, मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार,कार्यालय सचिव प्रसून श्रीवास्तव, जीकेसी जमुई जिला अध्यक्ष प्रवीण सिन्हा, महासचिव संजीव कुमार सिन्हा, सचिव मुकेश कुमार सिन्हा , कोषाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार प्रसाद ,बरहट प्रखंड अध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा, राजेंद्र सिन्हा ,नवीन कुमार सिन्हा,अभिषेक कुमार सिन्हा,अक्षय कुमार सिन्हा,सुमन कुमार सिन्हा, आशुतोष सिन्हा समेत कई न्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *