मिसेज ब्यूटी मॉम्स ऑफ बिहार सीजन 2 का पहला ऑडिशन संपन्न

पटना : न्यू बूगी वूगी एकेडमी द्वारा आयोजित मिसेज ब्यूटी मॉम्स ऑफ बिहार सीजन 2 का पहला ऑडिशन भट्टाचार्य रोड स्थित ब्रांच में रविवार को संपन्न हुआ। इस ऑडिशन का आयोजन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया। जिसमें बिहार के कोने – कोने से आई सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों के सामने अपने हुनर का परिचय दिया।

ऑडिशन में मौजूद निर्णायक मिसेज इंडिया संपन्ता बरुण और कंचन सिंह ने भी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली 20 महिलाओं का चयन अगले राउंड के लिए किया।

मौके पर उपस्थित न्यू बूगी वूगी अकेडमी के निदेशक अनिल राज ने बताया कि इस प्रतियोगिता को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बिहार कि महिलाओं को कला के क्षेत्र में आगे लाना है। शादी के बाद घर के काम – काज में उलझ कर रह जाने वाली महिलाओं के अधूरे सपने को पूरा करने का है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता उन महिलाओं को सशक्त मंच प्रदान करता है जिससे वो अपने सपने को पूरा कर सकती हैं। अनिल राज ने कहा कि राज्य स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता का अन्य ऑडिशन जल्द हीं बिहार के अन्य जिलों में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *