रिलायंस जियो 50 वां नेशनल सेफ्टी वीक माना रही

रिलायंस जियो 50 वां नेशनल सेफ्टी वीक मना रही है। राजधानी पटना सहित बिहार के दर्जन भर लकेशन्स पर 04 से 10 मार्च तक राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत कई जागरूकता कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।

 

कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए खुद के साथ साथ टीम को सुरक्षित रखना इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा।

 

आयेजन के दौरान कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का कैसे पालन किया जाए इस पर बल दिया गया। इसके तहत बाइक रैली, ड्राइंग प्रतियोगिता, प्रदर्शनी और सेमिनार आयोजित कर ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस में लगे कर्मियों को जागरूक बनाने की कोशिश की गई। अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य पर बल देते हुए उसका थीम “आपदा से सीखें और सुरक्षित भविष्य की तैयारी करें” से कर्मचारियों को जोड़ा गया।

 

कार्यक्रम में बताया गया कि आपकी सुरक्षा आपके परिवार की सुरक्षा है। और इसके लिए आपको लगातार जागरूक बने रहने की जरुरत है।

 

सुरक्षा प्रबंधन से तात्पर्य कर्मचारियों की शारीरिक रक्षा करने से भी है। इसमें कार्यस्थल पर दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करना भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *