उत्तर कश्मीर के उरी नगर में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने बल के एक बटालियन मुख्यालय पर हमला किया। जिसमे 17जवान शहीद हो गए | यह हाल के वर्षों में सेना पर होने वाले भीषण हमलों में से एक है। आतंकवादियों द्वारा शिविर पर हमला करने के बाद विस्फोट एवं गोलीबारी शुरू हो गई। शिविर पर हमला सुबह चार बजे शुरू हुआ। शिविर श्रीनगर से 102 किलोमीटर दूर उरी नगर स्थित सेना के ब्रिगेड मुख्यालय से कुछ मीटर दूर स्थित है।सूत्रों ने बताया कि डोगरा रेजीमेंट के जवान एक टेंट में सो रहे थे जिसमें विस्फोट के चलते आग लग गई। आग ने आसपास के बैरकों को अपनी चपेट में ले लिया। आतंकवादी हमले में 17 जवान शहीद हो गए। हमले में 19 अन्य कर्मी घायल हो गए। हमले में शामिल चार आतंकवादियों को सेना ने मार गिराया।
Related Posts
वाजपेयी के निधन पर CM नीतीश ने जताया शोक, कहा- देश ने राजनीतिज्ञ, प्रखर वक्ता, कवि, लेखक, चिंतक, विचारक खाे दिया
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरी शाेक संवेदना…
आज विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी
नई दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 16 जनवरी को सुबह 10.30 बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण…
दैनिक राशिफल – 21.07.2017
: श्री गणेशाय नम: दैनिक पंचांग 21 – Jul – 2017 पंचांग तिथि त्रयोदशी रात्रि 08:06:26 नक्षत्र मृगशीर्षा दिन 01:53:51 करण…
