उत्तर कश्मीर के उरी नगर में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने बल के एक बटालियन मुख्यालय पर हमला किया। जिसमे 17जवान शहीद हो गए | यह हाल के वर्षों में सेना पर होने वाले भीषण हमलों में से एक है। आतंकवादियों द्वारा शिविर पर हमला करने के बाद विस्फोट एवं गोलीबारी शुरू हो गई। शिविर पर हमला सुबह चार बजे शुरू हुआ। शिविर श्रीनगर से 102 किलोमीटर दूर उरी नगर स्थित सेना के ब्रिगेड मुख्यालय से कुछ मीटर दूर स्थित है।सूत्रों ने बताया कि डोगरा रेजीमेंट के जवान एक टेंट में सो रहे थे जिसमें विस्फोट के चलते आग लग गई। आग ने आसपास के बैरकों को अपनी चपेट में ले लिया। आतंकवादी हमले में 17 जवान शहीद हो गए। हमले में 19 अन्य कर्मी घायल हो गए। हमले में शामिल चार आतंकवादियों को सेना ने मार गिराया।
Related Posts
अब तो हद हो गयी…पूल उद्घाटन के दिन हीं टूट गया, सुनिए क्या कह रहे हैं तेजस्वी यादव
पहले पूल 29 दिन में टूटता था, पर अब तो हद हो गयी… पूल उद्घाटन के दिन हीं टूट गया…
जलाकर मार दी गयी प्रज्ञा की माँ और बहन महिला आयोग पहुंची
प्रज्ञा आनंद मामला- महिला आयोग पहुंची माँ और बहन राजीव नगर, रोड नम्बर 17 में दहेज के लिये जला कर…
10 दिनों तक मास्क चेकिंग अभियान चलाएगा पटना जिला प्रशासन, बिना मास्क पाए जाने पर फाइन
पटना :-आज से अगले 10 दिनों तक मास्क चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत पटना जिला प्रशासन ने…
