ऐ मेरे वतन के लोगों जैसे प्रसिद्ध देशभक्ति गीतों से सरोबार रहा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा संभाग का ऑनलाइन कार्यक्रम

ऐ मेरे वतन के लोगों, वंदे मातरम, संदेशे आते जैसे प्रसिद्ध देशभक्ति गीतों से सरोबार रहा माहौल, जब अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा संभाग बिहार प्रदेश के अध्यक्ष अभिषेक शंकर की अध्यक्षता में 74वें स्वतंत्रता दिवस के गौरवमयी अवसर पर एक ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

भारत माँ को समर्पित “माँ तुझे प्रणाम” नामक सांस्कृतिक कार्यक्रम ज़ूम ऐप के माध्यम से फेसबुक लाइव पर आयोजित किया गया। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद इस कार्यक्रम के स्वागतकर्ता रहे जिन्होंने नवांकुरों कलाकार का मार्गदर्शन किया और साथ ही साथ स्वतंत्रता दिवस का संदेश साझा किया। मुख्य अतिथि के रूप में अभाकम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष रागिनी रंजन, वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रसिद्ध लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव का स्वागत किया गया। समीक्षा सिन्हा ने बेहद खूबसरती से मंच संचालन किया। स्वेक्षा वर्मा, श्रेया श्रीवास्तव, सम्पनता वरुण, अंश रंजन, अचला श्रीवास्तव, सक्षम सिन्हा ने अपनी कला की माध्यम से देश भक्ति की लौ प्रज्वलित की।

सभी मौजूद सदस्यों ने राष्ट्रगान गाके इस कार्यक्रम का समापन किया। अभाकाम के मुख्य प्रवक्ता अतुल आनन्द सन्नू ने उक्त आशय की जानकारी दी साथ हीं बताया कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र नाथ श्रीवास्तव जी ने महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  दीपक कुमार अभिषेक को महासभा के बिहार एवं झारखण्ड प्रदेश का प्रभारी मनोनीत किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *