29 दिन अस्पताल में बिताने के बाद आखिरकार अभिषेक बच्चन अपने घर वापस लौटने के लिए तैयार

मुंबई. विश्व में कोरोना का कहर बना हुआ है ।  इससे राजनीति, फिल्म जगत, डॉक्टर और कानून के रखवाले वर्दीदारी भी इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। बॉलीवुड में भी कुछ हफ्ते पहले अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

अभिषेक बच्चन को 11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब उनका टेस्ट निगेटिव आ चुका है और वे घर जाने के लिए तैयार हैं. इस खुशखबरी को अभिषेक ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *