ओलिंपिक में महिला बैडमिंटन सिंगल्स के फाइनल में स्थान बनाकर भारत की पीवी सिंधु ने गुरुवार को इतिहास रच दिया। सिंधू ने सेमीफाइनल मुकाबले में जापान की नोजोमी ओकुहारा को सीधे गेमों में 21-19, 21-10 से शिकस्त दी। सेमीफाइनल में जीत के साथ ही ओलंपिक में भारत की गोल्ड मेडल की उम्मीद भी जाग गई है। सिंधु को फाइनल में आज वर्ल्ड नंबर वन स्पेन की कैरोलिना मारिन का मुकाबला करना है। गौरतलब है कि लंदन में हुए पिछले ओलिंपिक के बैडमिंटन सिंगल्स इवेंट में साइना नेहवाल भारत के लिए मेडल जीतकर लाई थीं। चार वर्ष बाद अब यह काम पीवी सिंधु ने कर दिखाया है।
Related Posts
विडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिये कुंडनकुलम परमाणु उर्जा प्लांट को दी गई हरी झंडी
उर्जा उत्पादन के क्षेत्र में भारत ने नया मुकाम हासिल कर लिया है |तमिलनाडू के कुंडनकुलम में परमाणु उर्जा…
पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम में 5.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया
पेशावर: पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम में बसे पख्तूनख्वा प्रांत में आज 5.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया | भूकंप…
आईसीसी (ICC) ने हॉल ऑफ फेम की सूची जारी- वीनू मांकड़-संगाकारा समेत ये दिग्गज हुए……..
आईसीसी (ICC) ने हॉल ऑफ फेम की सूची जारी कर दी है। इस सूची में टीम इंडिया के महान क्रिकेटर…

