नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मातृत्व लाभ अधिनियम में संशोधन को मंजूरी प्रदान कर दी जिससे कामकाजी महिलाओं को 26 सप्ताह के मातृत्व अवकाश का लाभ मिल सकेगा । अभी कामकाजी महिलाओं को 12 सप्ताह के मातृत्व अवकाश की सुविधा हासिल है। कोई भी कामकाजी महिला इस सुविधा का लाभ केवल दो बच्चों के जन्म पर ही ले सकती है। तीसरी संतान की स्थिति में यह लाभ 12 सप्ताह से अधिक नहीं होगा। यह लाभ सिर्फ उन्हीं संस्थानों में काम करने वाली महिलाओं को मिलेंगे जिनमें कर्मचारियों की संख्या दस से ज्यादा है। बच्चे को गोद लेने वाली महिलाओं को 12 सप्ताह का मातृत्व अवकाश दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से संगठित क्षेत्र में काम करने वाली देश की लगभग 18 लाख महिलाओं को फायदा होगा।
Related Posts
पुलिस द्वारा पत्रकार से मारपीट मामले पर पत्रकार संगठनों का रुख हुआ कड़ा, WJAI का डीजीपी को ज्ञापन
November 26, 2019 पटना/ पत्रकार जयकान्त चौधरी के साथ कल थाना परिसर में पुलिस द्वारा बदसलूकी और मारपीट की गई।…
मुख्यमंत्री ने किया 3030.52 करोड़ रूपये की योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण।
पटना, 27 दिसम्बर 2017:- अधिवेशन भवन में आज राज्य के अविद्युतीकृत गांव के विद्युतीकरण यात्रा के समापन समारोह में भाग…
डाबर इंडिया ने सेंट डोमिनिक सेवियो हाई स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान, बाटें डाबर च्यवनप्राश
पटना : राजधानी के दीघा स्थित सेंट डोमिनिक सेवियो हाई स्कूल में बच्चों के लिए एक विशेष सत्र का आयोजन…
