मोदी की जीत और अर्जुन मुंडा को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर पतीला में स्थित चॉक पर जश्न मनाया गया

विवेक चौबे

कांडी(गढ़वा) :- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्रामपंचायत-पतीला में स्थित चॉक पर मोदी के दूसरी बार शपथ ग्रहण करने व अर्जुन मुंडा को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर जश्न मनाया गया।

इस अवसर पर भाजपाइयों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया।   साथ ही मिठाइयां भी बांटी गयीं।इस अवसर पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष-रामलला दुबे व अन्य भाजपा नेताओं सहित ग्रामीणों ने मोदी को प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण किए जाने पर बधाइयां दीं।  बिस सूत्री अध्यक्ष-रामलला दुबे ने कहा कि देश के कड़ोरों जनता ने मोदी को चाहा।  तब जाकर वे दूसरे बार प्रधानमंत्री बने।

वे निःस्वार्थ भावना से देश की सेवा कर रहे हैं। उनकी ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा देख कर जनताओं ने उन्हें प्रधानमंत्री चुना।  रामलला दुबे ने जनताओं को भी मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री चुनने के लिए धन्यवाद दिया।  मौके पर-शशिरंजन दुबे,राजू कुमार,बैजनाथ पांडेय,डोमन ठाकुर,मुखिया पांडेय,सरजू चंद्रवंशी,भोला मेहता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

                                                                                                                            विज्ञापन