छपरा/अवतार नगर थाना क्षेत्र के मीरपुर जुअरा गाँव मे अचानक हुई अगलगी की घटना मे लाखों रुपए मुल्य के समान एवं नगद रुपए जलकर राख हो गए।
घटना रविवार संध्या साढ़े सात बजे की है जब अचानक मीरपुर जुअरा गाँव निवासी लालजी महतो के खपरैल घर मे आग लग गयी और देखते देखते पुरे घर को अपने चपेटे मे ले लिया। घर वाले एवं ग्रामीण कुछ कर पाते तब तक पुरा घर जलकर राख हो गया।
ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबु पाया और आग को आसपास के घरों तक फैलने से रोका। आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस अगलगी की घटना मे घर सहित अपनी पुत्री की शादी के लिए ख़रीदे गए कपड़े , गहने, नगद 20 हजार रुपए, अनाज, घर मे रखे अन्य कपड़े, बर्तन, चौकी सहित सभी समान जलकर राख हो गए। उनकी पुत्री की शादी 11 मई को होने वाली है।
इस अगलगी की घटना से उसके सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है। मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाला अपनी बेटी की शादी कैसे कर पाएगा जबकी अब तो उससे अपनी छत भी छिन गयी।
घटना के बाद पहुँचे पुर्व विधायक ज्ञानचन्द माँझी ने परिजनों को ढ़ाढ़स बधाया।
इस संबंध मे गरखा सी ओ मो इस्माइल ने बताया की कर्मचारी से रिपोर्ट माँगी गयी है। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों को सहायता उपलब्ध करा दी जाएगी।
छपरा – आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख, 11 मई को है बेटी की शादी
