जाति-धर्म के नाम पर बांटने वाले राजनेताओं से बचाना है बिहार को : पूर्वांचल महापंचायत पार्टी

 

पूर्वांचल महापंचायत पार्टी की बिहार प्रदेश इकाई ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह ।

पटना, 15 मार्च 2019 : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वांचल महापंचायत पार्टी के द्वारा पटना में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में पूर्वांचल महापंचायत पार्टी के बिहार प्रदेश इकाई के नेता व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर – गुलाल लगा बधाई दी और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली से आए पार्टी के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष रविंद्र कुमार ने कहा कि हमारा गृह राज्य बिहार पिछले कई वर्षों से कुछ स्वार्थी राजनेताओं की वजह से बेरोजगारी, लचर शिक्षा व्यवस्था, बदतर चिकित्सीय सुविधा, औद्द्योगीकरण का अभाव आदि समस्यों से जूझ रहा है जबकि बिहार के अनेक प्रतिभाओं ने राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दिया है एवं निरंतर दे रहे हैं । विकसित राज्यों के सभी मापदंडो के अनुसार बिहार अत्यंत पिछड़ा है।

उन्‍होंने कहा कि बिहार के गौरवशाली अतीत को पुनः बहाल कर उसे देश के अन्य राज्यों के लिए विकास संदर्भित आदर्श मॉडल बनाना हमारा मूल उद्देश्य है । हमें बिहार से जातिगत एवं धर्म के आधार पर बाँटने वाले राजनीतिज्ञों से बचाना है एवं बिहार के बेहतर भविष्य के लिए बिहार के युवाओं को रोजगार देकर सही रास्ते पर लाना है और उन्होंने कहा कि पार्टी के बिहार प्रदेश कार्यालय का उद्दघाटन पटना के एक्जीबिशन रोड पर किया जाएगा ।

वहीं बिहार प्रदेश अध्‍यक्ष आनंद कुमार, ने होली मिलन समारोह में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी बिहार के सभी 40 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी एवं इसके लिए पार्टी बहुत जल्द प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी । प्रदेश प्रवक्ता सत्य नारायण चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा कुमारी, रीता राजपूत व पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ पार्टी के कार्यकारणी सदस्य निशी कुमारी मौजूद थे आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति एवं सम्पूर्ण बिहार में पार्टी के विस्तार पर गहन चर्चा की एवं सभी पदाधिकारियों को कहा कि हमें जल्द से जल्द पूरे बिहार में अपनी पार्टी का बूथ स्तर पर कार्यकर्ता बनाना है ।

उन्‍होंने कहा कि आज कोई भी नियुक्ति का विज्ञापन नहीं निकल रहा है। उपर से जुमलेबाजी के सहारे युवाओं को ठगा जा रहा है। उन्‍होंने तंज करते हुए कहा कि यह बात सही है कि नरेंद्र मोदी की सरकार में ही ये मुमकिन है कि बेरोजगारी बढ़ी और सरकार मूकदर्शक बनी रही। राफेल विमान सौदे के दस्तावेज चोरी होते रहे और उस पर अब तक एफआईआर नहीं हो सका। उन्‍होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में ही यह मुमकिन है। यह भी मुमकिन है कि देश में सांप्रदायिक उन्माद एवं जातिवाद को बढ़ावा देकर वोट बैंक को सुरक्षित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *