दिल्ली के चिड़ियाघर में मंगलवार दोपहर सफेद बाघ के बाड़े में गिरे युवक को बाघ ने दबोचकर मार डाला। युवक बाड़े में करीब 10 मिनट तक बाघ के साथ संघर्ष करता रहा, लेकिन कोई भी सिक्यॉरिटी गार्ड उसकी मदद के लिए नहीं पहुंचा। बाघ से बचने के लिए युवक ने हर संभव कोशिश की। घबराहट में उसने बाघ को हाथ भी जोड़े, लेकिन बाघ ने उसे बुरी तरह घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान दिल्ली के रहने वाले मकसूद के रूप में की गई है। वह टिकट लेकर चिड़ियाघर के अंदर आया था। जानकारी के मुताबिक यह युवक दिल्ली चिड़ियाघर में घूमने के लिए आया था। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे युवक सफेद बाघ के बाड़े में झांक रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह बाड़े में गिर गया। गिरने के करीब दो मिनट बाद बाघ उसके करीब आया। युवक बुरी तरह घबरा गया था। उसने हाथ जोड़े और पीछे हटने लगा। इस बीच बाघ ने उसे पंजा मारा। इसके बाद युवक फिर पीछे हटने लगा। इसी दौरान किसी ने बाघ को पत्थर मार दिया। एक युवक ने बताया कि बाघ इससे भड़क गया और उसने युवक की गर्दन पकड़ ली। वह उसे उठाकर दूसरे कोने में ले गया। कुछ दूर ले जाने के बाद उसने उसे छोड़ दिया। इसी बीच सिक्यॉरिटी वाले वहां पहुंचे और डंडे से ग्रिल पर मारने लगे। इसके बाद बाघ ने फिर युवक को गर्दन से दबोच लिया। इसके बाद बाघ युवक को पिंजरे में घसीटता रहा। उसकी गर्दन को बाघ ने बुरी तरह जख्मी कर दिया था और उसकी हड्डी नजर आ रही थी। इस दौरान युवक की मौत हो चुकी थी। उधर, इस घटना पर चिड़ियाघर प्रशासन ने प्रेस रिलीज जारी कर सफाई दी है। चिड़ियाघर के डायरेक्टर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मकसूद ना के इस युवक ने बैरियर को जानबूझकर लांघा था। वहां मौजूद गार्ड प्रवीण ने युवक को बाड़े में घुसते देख वायरलेस पर मेसेज जारी कर दिया था। इसके बाद बाघ को लगातार हटाने की कोशिश की गई, लेकिन बाघ के ध्यान बंटाने में कामयाबी नहीं मिली। इस दौरान पुलिस और एम्बुलेंस को भी बुला लिया गया था
Related Posts
गीता के अमृत तत्व, इसे सभी को जरूर पढ़ना चाहिए। खूब पढ़े और शेयर करें
।।श्रीमद्भवद्गीता।। अध्याय : 1 | श्लोक : 2 धृतराष्ट्रके प्रश्नका उत्तर संजय आगेके श्लोकसे देना आरम्भ करते हैं। ।।श्लोक।। दृष्ट्वा…
रामनवमी पर विशेष – पटना का महावीर मंदिर, जहाँ अयोध्या की हनुमानगढ़ी के बाद उमरती है सबसे ज्यादा भीड़
अनूप नारायण सिंह की रिपोर्ट उत्तर भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में शामिल पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में रामनवमी…
शांतिपूर्ण संपन्न हुआ बाढ़ व पंडारक का पंचायत चुनाव
पटना। डीएम डा चंद्रशेखर सिंह तथा एसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने अष्टïम चरण के तहत बाढ़ व पंडारक पंचायत चुनाव का…
