दिल्ली के चिड़ियाघर में मंगलवार दोपहर सफेद बाघ के बाड़े में गिरे युवक को बाघ ने दबोचकर मार डाला। युवक बाड़े में करीब 10 मिनट तक बाघ के साथ संघर्ष करता रहा, लेकिन कोई भी सिक्यॉरिटी गार्ड उसकी मदद के लिए नहीं पहुंचा। बाघ से बचने के लिए युवक ने हर संभव कोशिश की। घबराहट में उसने बाघ को हाथ भी जोड़े, लेकिन बाघ ने उसे बुरी तरह घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान दिल्ली के रहने वाले मकसूद के रूप में की गई है। वह टिकट लेकर चिड़ियाघर के अंदर आया था। जानकारी के मुताबिक यह युवक दिल्ली चिड़ियाघर में घूमने के लिए आया था। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे युवक सफेद बाघ के बाड़े में झांक रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह बाड़े में गिर गया। गिरने के करीब दो मिनट बाद बाघ उसके करीब आया। युवक बुरी तरह घबरा गया था। उसने हाथ जोड़े और पीछे हटने लगा। इस बीच बाघ ने उसे पंजा मारा। इसके बाद युवक फिर पीछे हटने लगा। इसी दौरान किसी ने बाघ को पत्थर मार दिया। एक युवक ने बताया कि बाघ इससे भड़क गया और उसने युवक की गर्दन पकड़ ली। वह उसे उठाकर दूसरे कोने में ले गया। कुछ दूर ले जाने के बाद उसने उसे छोड़ दिया। इसी बीच सिक्यॉरिटी वाले वहां पहुंचे और डंडे से ग्रिल पर मारने लगे। इसके बाद बाघ ने फिर युवक को गर्दन से दबोच लिया। इसके बाद बाघ युवक को पिंजरे में घसीटता रहा। उसकी गर्दन को बाघ ने बुरी तरह जख्मी कर दिया था और उसकी हड्डी नजर आ रही थी। इस दौरान युवक की मौत हो चुकी थी। उधर, इस घटना पर चिड़ियाघर प्रशासन ने प्रेस रिलीज जारी कर सफाई दी है। चिड़ियाघर के डायरेक्टर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मकसूद ना के इस युवक ने बैरियर को जानबूझकर लांघा था। वहां मौजूद गार्ड प्रवीण ने युवक को बाड़े में घुसते देख वायरलेस पर मेसेज जारी कर दिया था। इसके बाद बाघ को लगातार हटाने की कोशिश की गई, लेकिन बाघ के ध्यान बंटाने में कामयाबी नहीं मिली। इस दौरान पुलिस और एम्बुलेंस को भी बुला लिया गया था
Related Posts
अत्तुनिया फ़ाउंडेशन ने किया राष्ट्रीय कमिटी का गठन
पटना : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर अत्तुनिया फ़ाउंडेशन के पटना स्थित प्रधान कार्यालय में फ़ाउंडेशन की कोर…
सही कैरियर चुनने में मदद करेगी डिज़ाइन योर कैरियर : राजीव रंजन प्रसाद
पटना, 17 मई ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के शिक्षा प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित डिज़ाइन योर कैरियर सेशन के जरिये…
गढ़वा – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रखंड मुख्यालय, पंचायत मुख्यालय, अंचल, थाना व सभी सरकारी विद्यालयों में होगा कार्यक्रम का आयोजन
विवेक चौबे कांडी (गढ़वा) :- प्रखंड कार्यालय के सभागार में बिस सूत्री अध्यक्ष -राम लाला दुबे की अध्यक्षता में 21…
