वैशाली: सदर अस्पताल में शनिवार को एक मरीज घंटों सदर अस्पताल में फेंके गए कूड़े में पड़ा रहा। मौके पर मौजूद लोगों की शिकायत पर उसे दोबारा मरहम पट्टी कर वार्ड में रखा गया। बताया जाता है कि मरीज अज्ञात है और शुक्रवार को घायल स्थिति में लाया गया था। जिस तरह के घाव उसके शरीर पर है उससे लगता है कि ये आग से झुलस गया था। ये बोलने की भी स्थिति में नहीं है। अस्पताल कर्मियों ने इसका इलाज कर सदर अस्पताल में भर्ती कर दिया था, लेकिन सुबह में यह मरीज अस्पताल परिसर में ही कूड़े के ढेर में मिला। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसे देखा और अस्पताल प्रशासन से शिकायत की तो अस्पताल कर्मियों ने दोबारा इसकी मरहम पट्टी की गई और वार्ड में भर्ती कराया गया।
Related Posts
स्वराज इंडिया ने जारी किया निगम चुनावों के लिए पार्टी का घोषणापत्र
*स्वराज इंडिया ने जारी किया निगम चुनावों के लिए पार्टी का घोषणापत्र। “पर्यावरण” को मुख्य राजनीतिक मुद्दा बनाने वाली देश…
जब तक अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा तक नहीं लायेंगे, तब तक हमारा लक्ष्य पूरा नहीं होगा:- मुख्यमंत्री
पटना, 03 अक्टूबर 2018:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में जदयू द्वारा आयोजित दलित-महादलित सम्मलेन में शामिल…
BIG NEWS: 10 घंटे तक चर्चा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ सवर्ण आरक्षण बिल
नई दिल्ली: राज्यसभा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने से जुड़े 124वां संविधान संशोधन बिल को 10 घंटे…
