वैशाली: सदर अस्पताल में शनिवार को एक मरीज घंटों सदर अस्पताल में फेंके गए कूड़े में पड़ा रहा। मौके पर मौजूद लोगों की शिकायत पर उसे दोबारा मरहम पट्टी कर वार्ड में रखा गया। बताया जाता है कि मरीज अज्ञात है और शुक्रवार को घायल स्थिति में लाया गया था। जिस तरह के घाव उसके शरीर पर है उससे लगता है कि ये आग से झुलस गया था। ये बोलने की भी स्थिति में नहीं है। अस्पताल कर्मियों ने इसका इलाज कर सदर अस्पताल में भर्ती कर दिया था, लेकिन सुबह में यह मरीज अस्पताल परिसर में ही कूड़े के ढेर में मिला। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसे देखा और अस्पताल प्रशासन से शिकायत की तो अस्पताल कर्मियों ने दोबारा इसकी मरहम पट्टी की गई और वार्ड में भर्ती कराया गया।
Related Posts
पारदर्शी परीक्षा प्रणाली बिहार विधान सभा चुनाव में युवाओ के मुख्य मुद्दा :-ई विशाल
रोहतास जिले के नोखा विधान सभा के युवाओं ने बैठक कर कहा कि बिहार विधान सभा चुनाव में युवाओ के…
इंटरनेट पर उपलब्ध पोर्न साइट्स एवं अनुचित सामग्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को मुख्यमंत्री ने लिखा पत्र
नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इंटरनेट पर उपलब्ध पोर्न साइट्स एवं अनुचित सामग्री पर प्रतिबंध…
मोमिन बिरादरी का देश के विकास में योगदान किसी समाज से कम नहीं:- डाo अरूण
रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद डा0 अरूण कुमार ने कहा कि मोमिन बिरादरी का आजादी के साथ-साथ देश एवं राज्य…
