पटना: बीच शहर में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। इसकी भनक पुलिस को नहीं थी। कदमकुआं इलाके के कांग्रेस मैदान से सटे एक किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा रविवार को किया गया। यहां पर सेक्स रैकेट कई महीनों से चल रहा था। इसकी सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। यहां से सात लोगों को पकड़ा गया। इसमे पांच महिलाएं और दो पुरुष को रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने इन्हें संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। यहां से कुछ आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया गया। इसके अलावा एक पिस्टल, दो गोली और महावीर और बौद्ध की दो बहुमूल्य मूर्तियां मिली हैं। इनके पास से 20 हजार रुपये भी बरामद किया गया है। पकड़ी गई महिलाएं रक्सौल और मोतीहारी इलाके की हैं। सभी की उम्र 25 वर्ष से ऊपर थी। वहीं पकड़े ग्राहक एक अमित नवादा और दूसरा मनोज पटना के रहने वाले हैं। ग्राहकों से ली जाती थी मोटी रकम यहां पर आने वाले ग्राहक से 1500 से 5000 हजार रुपये लिया जाता था। ग्राहकों के हिसाब से रकम वसूल की जाती थी। खासकर उम्र के हिसाब से भी रेट तय किया जाता था। काफी हाई प्रोफाइल लोग भी ग्राहक के तौर पर आते थे। यहां पर मसाज से लेकर हर तरह की सुविधा उपलब्ध थी। इधर कदमकुआं थानेदार निशिकांत निशी के नेतृत्व में पुलिस छापेमारी की। इसके बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली। निशिकांत ने बताया कि पांच महिलाओं को पकड़ा गया है। इसके साथ दो ग्राहकों को सोमवार को जेल भेजा जाएगा।
Related Posts
पंचायत स्तर पर निःशुल्क “DIGITAL TRAINING CENTER” खोलने का निर्णय
अगर आप भी कम्प्यूटर प्रशिक्षण के क्षेत्र से जुड़े हैं या जूड़ना चाहते हैं तो आपके लिए ये खबर बहुत…
अनूठी मिसाल अदम्या अदिति गुरूकुलसुंदरकांड रामभक्त रहमान
बिहार पत्रिका/पारस नाथ पटना प्रत्येक माह के एक मंगलवार को पटना के नया टोला गोपाल मार्केट अवस्थित गुरु डॉक्टर एम…
योगी सरकार की पहल का डब्ल्यूजेएआई ने किया स्वागत, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया यूपी सीएम को धन्यवाद
पटना। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा वेब पोर्टलों के लिए हिट्स की पूर्व निर्धारित संख्या ढाई लाख से घटाकर…
