पटनाः राजधानी के चिरैयाटांड़ पुल के पास एक कार बर्निंग कार का रूप ले लिया । कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। चिरैयाटांड़ पूल पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई । क्रिसमस डे होने के वजह से सड़कों पर भीड़ अधित थी । देखते ही देखते थोड़ी देर में कार जल कर स्वाहा हो गई । कार में लगी आग को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट मौजूद थी । मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी ।वहीं, मौके पर मौजूद लोग मोबाइल फोन के कैमरे से वीडियो बनाने लगे। हालांकि कार में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है । इस आग से किसी के भी हताहत होने की सूचना नही है । आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास किया। स्थानीय लोग भी आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन तबतक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी ।
Related Posts
गांधी जी के कथावाचन के दौरान बच्चों को उसका अर्थ समझाने की जरुरत – नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री के समक्ष शिक्षा विभाग ने दिया प्रस्तुतीकरण पटना, 01 जून 2019 :- मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में मुख्यमंत्री नीतीश…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे, सोशल मीडिया पर कयासों की होर
नयी दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उन्होंने एक ट्वीट में इसकी जानकारी…
छपरा मुठभेड़ मामले की जांच सीबीआई से कराए सरकारः उपेंद्र कुशवाहा
पटना. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) ने मंगलवार को छपरा में अपराधियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद पुलिस वालों…
