पटनाः राजधानी के चिरैयाटांड़ पुल के पास एक कार बर्निंग कार का रूप ले लिया । कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। चिरैयाटांड़ पूल पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई । क्रिसमस डे होने के वजह से सड़कों पर भीड़ अधित थी । देखते ही देखते थोड़ी देर में कार जल कर स्वाहा हो गई । कार में लगी आग को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट मौजूद थी । मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी ।वहीं, मौके पर मौजूद लोग मोबाइल फोन के कैमरे से वीडियो बनाने लगे। हालांकि कार में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है । इस आग से किसी के भी हताहत होने की सूचना नही है । आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास किया। स्थानीय लोग भी आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन तबतक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी ।
Related Posts
पाटलिपुत्रा संग्राम – भूमिहार समाज के मान सम्मान की रक्षा के लिए पानी का जहाज लेकर ताल ठोक रहे हैं आर के शर्मा
राघोपुर पतुत निसरपुरा जलपुरा मसोढा करकट बीघा अकबरपुर जैसे भूमिहार बहुल गांवो में इन दिनो एक चर्चा तेज है चर्चा…
डेब्यू टेस्ट में सेंचुरी जड़कर पृथ्वी शॉ ने लगायी रिकार्डों की झड़ी
राजकोट : क्रीज पर उतरते ही कुछ नये रिकार्ड अपने नाम लिखवाने वाले युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने…
विधायक अशोक सिंह हत्या मामले में दोषी करार होने के बाद राजद नेता और पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह गिरफ्तार, भेजे गए जेल
पूर्व सांसद और राजद नेता प्रभुनाथ सिंह को आज हजारीबाग कोर्ट ने बाइस साल पहले विधायक अशोक सिंह की हत्या…
