पटना : हनुमान को केंद्र में रख कर शुरू किये गये कांग्रेस के पोस्टर वार के तहत राजधानी में मंगलवार को भी एक और पोस्टर लगाया गया है. इस बार पोस्टर में सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं देने की अपील की गयी है. साथ ही इस बार पोस्टर में गंगा और गोमाता को शामिल करते हुए भाजपा पर तंज कसा गया है. पोस्टर में सबसे ऊपर लिखा गया है कि भाजपा नेताओं ने महापाप किया है! दलित, जाट, चाइनीज बताने के बाद भगवान हनुमान को मुसलमान बताया गया. भाजपा को वोट देनेवाले पाप के भागीदार होंगे. पोस्टर में गंगा को शामिल करते हुए कहा गया है कि ‘हे महाबली हनुमान, हम सभी देवी-देवताओं के नाम पर भाजपा वालों ने वोट लेकर ठगी की है. इस घोर अपमान का भी बदला लें.’ पोस्टर में भाजपा पर सीधे तौर पर निशाना साधा गया है. वहीं, हनुमान को कहते दिखाया गया है कि ”तीन राज्यों में चुनाव हारने के बाद भी भाजपा नेताओं तुम्हें होश ठिकाना नहीं हुआ है. हमें दलित, जाट, चाइनीज बताने के बाद मुझे मुसलमान तक बना दिये. इस घोर महापाप और अहंकार से 2019 लोकसभा चुनाव में तुम्हारी अंत होगी. तुम्हें वोट देनेवालों को महापाप लगेगा.” आगे लिखा गया है कि ‘भारत वर्ष में हमारी 11वीं अवतार कैलाश मानसरोवर से आशीर्वाद प्राप्त कर शिव भक्त राहुल गांधी भाजपा के अहंकार को नष्ट कर देगा. साथ ही संपूर्ण मानव धर्म की रक्षा करेगा.’ राजधानी पटना में लगाये गये पोस्टर पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव सिद्धार्थ क्षत्रिय और ई. वेंकटेश रमण के नाम लिखे हैं. मालूम हो कि इससे पहले भी कांग्रेस नेता सिद्धार्थ क्षत्रिय और व्यंकटेश रमण ने भगवान की जाति बताये जाने पर कई पोस्टर लगा चुके हैं. इससे पहले हनुमान को भगवान राम से लिपट कर रोते हुए दिखाया गया था. जिसमें वह रोते हुए भगवान राम से कह रहे हैं कि प्रभु चुनाव के दौरान भाजपा आपके मंदिर के नाम पर धोखा देती रही है. अब हमें अपने वोट के लिए जाति में बांध रहे हैं. प्रभु पृथ्वी लोक पर घोर पाप है.
Related Posts
लायंस क्लब का उद्देश्य नए सत्र में किये जाने वाले कार्यो एवं योजनाओं को सूचीबद्ध बनाना है
पटना :- पिछले दिनों बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स, गांधी मैदान में लायंस क्लब अंतर्राष्ट्रीय जिला 322ई की सत्र 2018-19 की प्रारंभिक बैठक आयोजित की गयी.…
एक जनवरी 2017 से राज्यकर्मियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ मिलेगा
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि एक जनवरी, 2017 से ही राज्यकर्मियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ…
पाटलिपुत्र – शाह मात का खेल जारी, बीजेपी के रामकृपाल यादव लगभग 15 हजार वोटों से हुए आगे
लोकसभा चुनावों की गिनती का काम जारी है। पाटलिपुत्र सीट पर कांटे की टक्कर चल रही है। अभी ताजी खबर…
