पटना। राजद सुप्रिमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सोमवार को जनता दरबार लगाया। पार्टी कार्यालय में लगाए गए जनता दरबार करीब चार घंटे तक चली। इस दौरान दर्जनों लोगों से तेजप्रताप मुलाकता कर उनका दुख- दर्द सुना। रोज सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनता दरबार लगाएंगे। तेजप्रताप ने कहा कि मेरे लिए जनता ही सबकुछ है। अभी तो पटना में जनता दरबार लगा है। आगे में अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ और पूरे बिहार में जनता दरबार लगाऊंगा। पटना आने में लोगों को परेशानी होती है। कोई बस से आता है तो कोई ट्रेन से। इसमें गरीब जनता को पैसे खर्च करना पड़ता है। मैं लोगों के बीच जाऊंगा, जिससे उन्हें अपनी परेशानी बताने के लिए पटना न आना पड़े। कहा कि जनता ही सबकुछ है। अभी पार्टी की कमान मेरे पास नहीं है। पार्टी की कमान मिले तो मैं उसे भी संभालूंगा। असल पार्टी तो जनता है। जनता की कमान संभाल रहा हूं
Related Posts
नगर निकाय चुनाव में उम्मीदवारों में जोश, मतदाता खामोश
बेतिया :-पश्चिमी चंपारण जिला के स्थानीय नगर परिषद अंतर्गत 21 मई को चुनाव होना है इसके लिए प्रत्याशियों में जोश…
‘हर घर नल का जल’ निश्चय एवं हर घर तक पक्की गली नालियां निश्चय अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायती राज, नगर विकास एवं आवास तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग…
पटना -अब बिहार में भी रोबोट करेगा सर्जरी
पारसनाथ, पटना – अनूप इंस्टीट्यूट ऑफ आर्थोपेडिक्स एंड रिहैबिलिटेशन में रोबोट की सहायात से होगा, कूल्हा और घुटने का प्रत्यारोपण…
