पटना-पचरुखी चीनी मिल की जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासन व पुलिसिया कार्रवाई से नाराज बड़हरिया के जेडीयू विधायक श्याम बहादुर सिंह द्वारा इस्तीफा देने की जानकारी मिलते ही समर्थक हैरान हो गए। कहा जा रहा है कि पचरुखी में प्रशासन के रवैया से क्षुब्ध बड़हरिया विधायक ने अपना इस्तीफा रविवार को प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह को सौंपा, हालांकि प्रदेश अध्यक्ष ने श्याम बहादुर सिंह का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। जेडीयू के मीडिया संयोजक निकेशचंद तिवारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है, उन्होंने विधायक को क्षेत्र में जाकर अपना कार्य करने को कहा है। प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि प्रशासन गलती करेगा तो कार्रवाई होगी। जेडीयू जिलाध्यक्ष ने बताया कि विधायक का मोबाइल बंद आ रहा है, उनके इस्तीफा देने व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उसे स्वीकार नहीं करने की जानकारी भी मिल रही है।
Related Posts
पटना में बम धमाका, करीब 10 लोग घायल
राजधानी पटना के गांधी मैदान इलाके के सालिमपुर अहरा के गली संख्या 1 में बम धमाका हुआ है। खबर है…
मुंगेर: समाजसेवी राजेश कुमार मिश्रा ने टेटिया बम्बर प्रखण्ड का किया दौरा, जनता से किया संवाद
मुंगेर:- नवयुवक सेवासंघ के संस्थापक-सह-समाजसेवी श्री राजेश कुमार मिश्रा ने मंगलवार को टेटिया बम्बर प्रखंड का दौरा किया। कार्यक्रम की…
सेना ने लिया मंदीप की शहादत का बदला, 13 साल में पहली बार LoC पर गरजीं तोपें
नई दिल्ली: भारत ने 13 साल में पहली बार पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए एलओसी पर तोपों को इस्तेमाल…
