आईसीआईसीआई बैंक ने कांटेक्टलेस डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड पेश किए

icici

नई दिल्ली।आईसीआईसीआई बैंक ने बुधवार को कांटेक्टलेस डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड पेश किए। इन कार्ड खास बात यह कि भुगतान करते समय इन्हें मचेंट टर्मिनल (मशीन) पर स्वाइप नहीं करना पड़ता, बल्कि उसके पास लहराने से ही काम चल जाएगा। बैंक का कहना है कि देश में यह अपनी तरह के पहले कार्ड हैं। यह कार्ड नियर फील्ड कम्युनिकेशन (एनएफसी) प्रौद्योगिकी पर आधारित है।