स्पेशल रिपोर्ट: खौफ़ में बिहार, क्या यही है सुशासन की सरकार ? 72 घंटे के भीतर 5 मर्डर.

~ अभिषेक कुमार सिंह ~

पटना: अब बिहार में सुशासन के सारे दावे और वादे पर ब्रेक लगता दिख रहा है । एक हत्या की गुत्थी पुलिस जैसे ही सुलझाने में लगती है तबतक दूसरा वारदात सामने आ जाता है । इनदिनों बिहार में लॉ एंड आर्डर नाम की कोई चीज नही बची । प्रशासन पूरी तरह सुस्त है वही अपराधी पूरी तरह चुस्त । 20 दिसंबर को व्यवसाई गुंजन खेमका की हत्या की गुत्थी पुलिस सुलझाने में जुटी हुई थी वही बीते रात मुज़फ्फरपुर में एक और मर्डर की बात सामने आई । 21 दिसंबर को मर्डर ठेकेदार लड्डू सिंह की हुई । वो हथौड़ी थाना के भदई गांव में भोज खा रहा था तभी अपराधियों ने अपने गोलीयों से उस ठेकेदार को भून डाला । वही तीसरी वारदात 21 दिसंबर गया जिले की है जहाँ आमस निवासी सीएसपी PNB संचालक पिंटू सिंह को अपराधियों ने अपहरण कर देर रात मौत के घाट उतार दिया । चौथी वारदात 22 दिसंबर को अपराधियों ने बेगूसराय में अंजाम दिया जहाँ एक प्रोपेर्टी डीलर को गोलीमार कर हत्या कर दी गई । यह मामला मुफसिल थाने के पसपुरा गांव की है । वही पांचवी घटना को अंजाम अपराधियों ने दरभंगा जिले में अंजाम दिया । जहाँ शाही कंस्ट्रक्शन के मालिक कुशेष प्रसाद शाही को गोलियों से भून दिया यह घटना NH-57 के दिल्ली मोड़ की है । लगातार हो रहे वारदात से बिहार हिल सा गया है ।

20 दिसंबर: मशहूर उधोगपति गुंजन खेमका को हाजीपुर में गोलियों से छलनी कर अपराधियों ने मौत के घाट उतारा ।

21 दिसंबर:- मुज़फ्फरपुर में ठेकेदार लड्डू सिंह की गोलीमार कर हत्या, मामला हथौड़ी थानाक्षेत्र के भदई गाँव का ।

21 दिसंबर:- गया जिले के आमस निवासी सीएसपी PNB संचालक पिन्टू सिंह की शुक्रवार की आधी रात अपहरण कर हत्या कर दी गयी.

22 दिसंबर:-बेगूसराय में भी मर्डर। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पसपुरा गांव की बताई जा रही है. जहां एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है.

22 दिसंबर:-दरभंगा में भी मर्डर, शाही कंस्ट्रक्शन के मालिक को गोलियों से भुना, दिल्ली मोड़ के पास NH57 पर मारी गोली. सदर थाना क्षेत्र का है मामला.

इन घटनाओं के बाद बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोला है । उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि बिहार में लोग गाजर मूली के तरह लोग काटे जा रहे हैं । प्रदेश में गोलियों की तड़तड़ाहट से आम लोग खौफ़ में हैं ।

वही दूसरी ओर बिहार में बढ़ते क्राइम ग्राफ पर कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने बयान दिया है कि नीतीश कुमार और BJP सीट शेयरिंग में व्यस्त’ हैं और बिहार में व्यवसाइयों की लगातार हत्या हो रही है । कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह ने भी बयान दिया है कि नीतीश कुमार इस्तीफा दें । अब ‘ब्यूरोक्रेसी नीतीश कुमार के हाथ से निकल चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *