मुजफ्फरपुर: बिहार में सुशासन के दावों पर अपरााधीयो ने फिर अटैक किया है । अटैक भी ठीक एक दिन बाद जब बिहार के मशहूर उद्योगपति गुंजन खेमका के कातिलों को SIT का गठन कर ढूंढने की अभियान हमारे काबिल अफ़सर चला रहे थे । मुजफ्फरपुर में शुक्रवार शाम एक ठेकेदार को गोली मारकर अपराधियों ने फिर साबित कर दिया कि उनके जेहन में कानून और पुलिस से डर नाम की कोई चीज़ नही । वो बेखौफ है । बिहार में अपराधियों के हौसले का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अपराधी आते है किसी को मौत के घाट उतार देते और आराम से चले जाते है । यह घटना उस समय हुई जब लड्डू सिंह हथौड़ी थाना क्षेत्र के भदेई गांव में भोज खाने गए थे। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उन्हें छह गोली मारी है। ठेकेदार की पहचान लड्डू सिंह के रूप में की गई है। घटना के बाद ठेकेदार को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है और जांच में जुट गई है। आपराधियों ने गुरुवार को हाजीपुर में व्यवसायी गुंजन खेमका की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी. वहीं, इसके पहले मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने पूर्व मेयर समीर कुमार और उनके ड्राइवर को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था।
Related Posts
अनूठी पहल विधायक की पहल पर जुड़ेगा लछुवार रेल लाइन से
जनतंत्र में जनता ही मालिक और यही मालिक है यह अपने प्रतिनिधियों को चुनकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए…
बैंककर्मियों के मामले में सरकार दोहरी नीति अपना रही है- सुनील कुमार। 28 फरवरी को हड़ताल सफल करने की अपील।
युनाईटेड फोरम आॅफ बैंक यूनियन्स (यू0एफ0बी0यू0) ने 28 फरवरी को आयोजित बैंक हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान बैंक अधिकारियों…
कीअह इन्वेस्ट नेस्ट ने मनाई अपनी दूसरी वर्षगांठ
पटना। वित्तीय योजना और संपत्ति सृजन के क्षेत्र में एक विश्वसनीय और तेजी से उभरता नाम, कीअह इन्वेस्ट नेस्ट…
