मुजफ्फरपुर: बिहार में सुशासन के दावों पर अपरााधीयो ने फिर अटैक किया है । अटैक भी ठीक एक दिन बाद जब बिहार के मशहूर उद्योगपति गुंजन खेमका के कातिलों को SIT का गठन कर ढूंढने की अभियान हमारे काबिल अफ़सर चला रहे थे । मुजफ्फरपुर में शुक्रवार शाम एक ठेकेदार को गोली मारकर अपराधियों ने फिर साबित कर दिया कि उनके जेहन में कानून और पुलिस से डर नाम की कोई चीज़ नही । वो बेखौफ है । बिहार में अपराधियों के हौसले का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अपराधी आते है किसी को मौत के घाट उतार देते और आराम से चले जाते है । यह घटना उस समय हुई जब लड्डू सिंह हथौड़ी थाना क्षेत्र के भदेई गांव में भोज खाने गए थे। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उन्हें छह गोली मारी है। ठेकेदार की पहचान लड्डू सिंह के रूप में की गई है। घटना के बाद ठेकेदार को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है और जांच में जुट गई है। आपराधियों ने गुरुवार को हाजीपुर में व्यवसायी गुंजन खेमका की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी. वहीं, इसके पहले मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने पूर्व मेयर समीर कुमार और उनके ड्राइवर को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था।
Related Posts
पटना – चिकित्सीय लापरवाही में गयी 24 वर्षीय स्निग्धा की जान, परिजनों का हंगामा
पटना। पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित सहयोग अस्पताल में शुक्रवार को प्रसव के लिए लाई गई मरीज स्निग्धा की मौत हो गयी…
भीड़ ने नीतीश कुमार पर पत्थर फेंका, मुख्यमंत्री बोले बाद खुद ही समझ जाएंगे
मधुबनी:- बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान जारी है। इसी बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीसरे चरण के…
फरार हो गए बाहुबली MLA अनंत सिंह, विधायक आवास से बैरंग लौटे पटना के आला पुलिस अधिकारियों को पत्नी ने क्या कहा।
फरार हो गए बाहुबली MLA अनंत सिंह, विधायक आवास से बैरंग लौटे पटना के आला पुलिस अधिकारियों को पत्नी ने…
