पटना: बिहार में इन दिनों लॉ एंड आर्डर पूरी तरह चरमराया हुआ है । ताजा मामला राजधानी पटना से सटे विक्रम थाना का है । जहाँ बीजेपी नेता को गोली मारने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि देर शाम अपराधियों ने बीजेपी के आईटी सेल नेता विपुल कुमार को कनपटी में गोली मारी है. विपुल को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है.घटना राजधानी से सटे विक्रम थाना क्षेत्र असपुरा का है. यहां देर शाम कार्यालय में बैठे बीजेपी के सक्रिय सदस्य विपुल को कुछ अपराधियों ने गोली मार दी है. इस वारदात के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल रेफरल अस्पताल भर्ती करवाया. यहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है. यहां एक निजी हॉस्पिटल में विपुल का इलाज चल रहा है. विपुल की हालत गंभीर बतायी जा रही है.बताया जा रहा है कि असपुरा नदी के समीप विपुल कुमार अपने किराए के कार्यालय में बैठा था. उसी दौरान अपराधियों ने ऑफिस में घुसते ही विपुल की कनपटी पर गोली मार दी. अपराधी मौके से फरार हो निकले. वहीं सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच चुका है. मामले में पुलिस सक्रियता से जांच में जुट गई है.
Related Posts
पटना: पाटलिपुत्र एग्जॉटिका के मालिक अनिल सिंह पर प्राथमिकी दर्ज, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
पटना : शहर के जाने-माने होटल पाटलिपुत्र के मालिक अनिल कुमार सिंह पर जीएसटी विभाग ने प्राथमिकी दर्ज करवायी है.…
पटना नगर निगम के सभी 75 वार्डों के परिणाम घोषित, यहाँ देखिये पुरी लिस्ट
पटना । पटना नगर निगम के सभी 75 वार्डों के लिए हुए चुनाव की काउंटिंग ख़त्म हो चुकी है |…
कायस्थ वाहिनी ने बढ़ाया सप्तॠषि के आयोजन की तिथि
29 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष बिहार अभिजीत सिन्हा ने वर्चुवल बैठक आयोजित किया। इस बैठक में कायस्थ समाज के अंतर्राष्ट्रीय…
