पटना: बिहार में इन दिनों लॉ एंड आर्डर पूरी तरह चरमराया हुआ है । ताजा मामला राजधानी पटना से सटे विक्रम थाना का है । जहाँ बीजेपी नेता को गोली मारने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि देर शाम अपराधियों ने बीजेपी के आईटी सेल नेता विपुल कुमार को कनपटी में गोली मारी है. विपुल को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है.घटना राजधानी से सटे विक्रम थाना क्षेत्र असपुरा का है. यहां देर शाम कार्यालय में बैठे बीजेपी के सक्रिय सदस्य विपुल को कुछ अपराधियों ने गोली मार दी है. इस वारदात के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल रेफरल अस्पताल भर्ती करवाया. यहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है. यहां एक निजी हॉस्पिटल में विपुल का इलाज चल रहा है. विपुल की हालत गंभीर बतायी जा रही है.बताया जा रहा है कि असपुरा नदी के समीप विपुल कुमार अपने किराए के कार्यालय में बैठा था. उसी दौरान अपराधियों ने ऑफिस में घुसते ही विपुल की कनपटी पर गोली मार दी. अपराधी मौके से फरार हो निकले. वहीं सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच चुका है. मामले में पुलिस सक्रियता से जांच में जुट गई है.
Related Posts
जनाधिकार पार्टी के पप्पू यादव सुबह से शाम तक कई जगहों पर जा कर छठ व्रतियों को सुप नारीयल,पांच तरह के फल ,को वितरण किया।
जनाधिकार पार्टी के पप्पू यादव सुबह से शाम तक कई जगहों पर जा कर छठ व्रतियों को सुप नारीयल,पांच तरह…
जमुई परिसदन में विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान हेतु युवा नायक ने किया जनसंवाद
जमुई:- जदयू के लोकप्रिय युवा नायक सुमित कुमार सिंह जी जब भी जमुई जिला में उपस्थित होते हैं,तब जनसम्पर्क, जनसंवाद…
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनैशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। धोनी ने आधिकारिक सोशल…
