पटना : चक्रवाती तूफान फेथई के कारण राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में ठंड बढ़ गयी है. सोमवार देर शाम से ही बूंदा-बांदी जारी है. जिससे कनकनी भी बढ़ गयी है. पारा पांच डिग्री तक गिर है. आकाश में अभी बादल छाये हुए हैं. इस बीच बढ़ती ठंड को लेकर पटना जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है. जिलाधिकारी ने आदेश में पटना के सभी स्कूलों को 9:30 बजे से खुलने का आदेश दिया गया है. कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए निर्देश को जारी किया गया है. यह आदेश सरकारी और गैरसरकारी, दोनों पर लागू होगा. चक्रवाती तूफान की वजह से पटना में भी शीतलहरी जैसी स्थिति हो गयी है. दरअसल आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में आए चक्रवाती तूफान फेथई के कारण पटना समेत पूरे बिहार में ठंड बढ़ गयी है. पटना के अलावा गया, जमुई, मुजफ्फरपुर, बांका, पूर्णिया समेत अन्य जिलों से भी बूंदा-बांदी की खबर आ रही है. मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को कुछ इसी तरह मौसम का मिजाज रहेगा. बुधवार से मौसम साफ होने की उम्मीद मौसम विभाग ने जतायी है.
Related Posts
सरकार के अहंकार और वर्चस्व के कारण नरसंहार की ओर बढ़ा बिहार : विजय कुमार सिन्हा
*सरकार के अहंकार और वर्चस्व के कारण नरसंहार की ओर बढ़ा बिहार : विजय कुमार सिन्हा*
विश्वविद्यालय परीक्षा में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार 31 हजार रूपये की राशि देकर सम्मानित करेगी :- मुख्यमंत्री
विश्वविद्यालय परीक्षा में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार 31 हजार रूपये की राशि देकर सम्मानित…
मुख्यमंत्री ने नूरसराय में किया विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास
पटना, 28 फरवरी 2019:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड स्थित (चंडासी) सरदार पटेल स्टेडियम में…
