पटना : चक्रवाती तूफान फेथई के कारण राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में ठंड बढ़ गयी है. सोमवार देर शाम से ही बूंदा-बांदी जारी है. जिससे कनकनी भी बढ़ गयी है. पारा पांच डिग्री तक गिर है. आकाश में अभी बादल छाये हुए हैं. इस बीच बढ़ती ठंड को लेकर पटना जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है. जिलाधिकारी ने आदेश में पटना के सभी स्कूलों को 9:30 बजे से खुलने का आदेश दिया गया है. कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए निर्देश को जारी किया गया है. यह आदेश सरकारी और गैरसरकारी, दोनों पर लागू होगा. चक्रवाती तूफान की वजह से पटना में भी शीतलहरी जैसी स्थिति हो गयी है. दरअसल आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में आए चक्रवाती तूफान फेथई के कारण पटना समेत पूरे बिहार में ठंड बढ़ गयी है. पटना के अलावा गया, जमुई, मुजफ्फरपुर, बांका, पूर्णिया समेत अन्य जिलों से भी बूंदा-बांदी की खबर आ रही है. मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को कुछ इसी तरह मौसम का मिजाज रहेगा. बुधवार से मौसम साफ होने की उम्मीद मौसम विभाग ने जतायी है.
Related Posts
‘पीएम ही कर सकते हैं मुझे मंत्रिमंडल से बर्खास्त’, ‘बाकी किसी के करने से कुछ नहीं होगा’- उपेन्द्र कुशवाहा.
पटना: रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि मई महीने तक अभी मैं केन्द्रीय राज्य मंत्री हूं। नीतीश कुमार की…
जन अधिकार छात्र परिषद एवं एआईएसएफ ने पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव जीतने की खुशी में निकाला विजय एकता जुलूस
बिहार पत्रिका/पारस नाथ पटना पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष कुमार ने जीत पर विश्वविद्यालय के तमाम कॉलेजों में विजय एकता…
ग्रामीणों में विश्वास बहाली को लेकर पुलिस ने की बैठक
मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के निर्देश पर तारापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमेश कुमार द्वारा पड़भड़ा गांव में ग्रामीणों के…
