पटना : डॉ भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर राजकीय समारोह पटना हाई कोर्ट के निकट डॉ भीमराव आंबेडकर प्रतिमा प्रांगण में आयोजित किया गया. राज्यपाल लालजी टंडन एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, पूर्व विधान पार्षद शिवप्रसन्न यादव, सदस्य राज्य खाद्य आयोग नंद किशोर कुशवाहा सहित कई सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता और प्रबुद्ध नागरिकों ने डॉ भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने भजन, कीर्तन के साथ डॉ भीमराव आंबेडकर की जीवनी पर आधारित गीतों का गायन कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
Related Posts
बिहार में रेशम उद्योग की अपार संभावनायें हैं:- मुख्यमंत्री
पटना, 30 अक्टूबर 2017:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभाकक्ष में आयोजित उद्यमी पंचायत की…
ट्विंकल हत्याकांडः एडीजी एलओ ने दी अहम जानकारी, यूपी मंत्री का आया शर्मनाक बयान, अखिलेश ने कही बड़ी बात
लखनऊ. ढाई साल की बच्ची की निर्मम हत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। 10000 रुपए की उधारी…
आश्वासन के बाद भी नहीं मिली Provisnal Posting, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (ट्रैनी) का प्रतिनिधमंडल 7 दिन पूर्व मिशन डायरेक्टर से किया था मुलाकात
2 सितम्बर के आश्वासन के बाद आज पुनः कुछ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (ट्रैनी) मिशन डायरेक्टर NHM मनोज कुमार से मुलाकात…
