पटना : डॉ भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर राजकीय समारोह पटना हाई कोर्ट के निकट डॉ भीमराव आंबेडकर प्रतिमा प्रांगण में आयोजित किया गया. राज्यपाल लालजी टंडन एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, पूर्व विधान पार्षद शिवप्रसन्न यादव, सदस्य राज्य खाद्य आयोग नंद किशोर कुशवाहा सहित कई सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता और प्रबुद्ध नागरिकों ने डॉ भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने भजन, कीर्तन के साथ डॉ भीमराव आंबेडकर की जीवनी पर आधारित गीतों का गायन कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
Related Posts
अडानी सोलर ने बिहार में रिटेल वितरण के विस्तार के लिए ईना सोलर के साथ की साझेदारी
पटना : भारत की सबसे बड़ी एकीकृत सोलर निर्माता कंपनी, अडानी सोलर ने बिहार में अपने सोलर उत्पादों के रिटेल…
बी एन कॉलेज की छात्रा के साथ बलात्कार करने वाले अपराधियों को हो फाँसी :-रजनीश तिवारी
बिहार पत्रिका/विवेक यादव बलात्कार जैसी घटनाओं से जल रहा बिहार लेकिन सो रहें नीतीश कुमार:-जाप(लो) पटना 13 दिसंबर 2019 :-…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ0 जगन्नाथ मिश्रा का निधन, मुख्यमंत्री ने की गहरी शोक-संवेदना व्यक्त
पटना, 19 अगस्त 2019:- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ0 जगन्नाथ मिश्रा का निधन हो गया है। पिछले कई दिनों से…
