पटना: राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे दिनदहाड़े किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम देने से हिचक नहीं रहे. वहीं पुलिस तमाम दावों के बावजूद इन पर लगाम लगाने में असफल साबित हो रही है. ताजा मामला शास्त्री नगर थाना इलाके का है, जहां अपराधियों ने दिन दहाड़े पटना हाई कोर्ट के वकील जितेंद्र कुमार को गोली मार कर हत्या कर दी । घटना राजवंशी नगर मोहल्ले का है । जहाँ घात लगाए अपराधियों ने वकील पर गोली चला दी । गोली लगने के बाद वकील को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया । जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है । आपको बता दें कि राजधानी पटना में सोमवार को पुलिस मुड़भेड़ में अपराधियों ने पुलिस के कॉन्स्टेबल की भी गोलीमार हत्या कर दिया था ।
Related Posts
बड़ा खुलासा : घोटालों का शहर बनता भागलपुर
* वित्त रहित शिक्षा नीति के तहत घोटाला * * 31 लोगों को दी गई अवैध नौकरी * “देश-प्रदेश मीडिया” से साभार,…
बिग ब्रेकिंग- पटना के अशोक राजपथ इलाके में बमबारी, दो गुटों के बीच हिंसक झड़प
ब्रज बिहारी / बिहार पत्रिका पटना। शुक्रवार की रात अशोक राजपथ इलाके में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई।…
सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब की तस्करी में तेजी, प्रशासन की मुस्तैदी से 2 तस्कर गिरफ्तार
संतोष कुमार शर्मा, मधुबनी बिहार में शराबबंदी है, पर यह बंदी कुछ लोगों के लिए रोजगार बन गयी है। खास…
