पटना: राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे दिनदहाड़े किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम देने से हिचक नहीं रहे. वहीं पुलिस तमाम दावों के बावजूद इन पर लगाम लगाने में असफल साबित हो रही है. ताजा मामला शास्त्री नगर थाना इलाके का है, जहां अपराधियों ने दिन दहाड़े पटना हाई कोर्ट के वकील जितेंद्र कुमार को गोली मार कर हत्या कर दी । घटना राजवंशी नगर मोहल्ले का है । जहाँ घात लगाए अपराधियों ने वकील पर गोली चला दी । गोली लगने के बाद वकील को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया । जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है । आपको बता दें कि राजधानी पटना में सोमवार को पुलिस मुड़भेड़ में अपराधियों ने पुलिस के कॉन्स्टेबल की भी गोलीमार हत्या कर दिया था ।
Related Posts
बिहार चुनाव : NDA में घमासान तेज, नीतीश कुमार ने जारी की पहली सूची, चिराग की 5 सीटों पर भी उतारे प्रत्याशी
पटना, 15 अक्टूबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए में सीट बंटवारे के बाद भी अंदरूनी खींचतान थमने…
तीन दिवसीय जयनगर महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ
मधुबनी। जयनगर अनुमंडल के प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में शनिवार से तीन दिवसीय जयनगर महोत्सव का भव्य शुभारंभ…
पूर्व विधायक सुनील पांडेय के भाईयों के घर बक्सर से पटना तक NIA ने डाली रेड, AK 47 बरामदगी की खबर
बिहार के बहुचर्चित पूर्व विधायक और बाहुबली लोजपा नेता सुनील पांडेय के भाईयों के ठिकाने पर गुरुवार को एक साथ…
