पटना: बिहार के भवन निर्माण विभाग ने पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि को आदेश दिया है कि वें पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का सरकारी बंगला खाली करवायें. इस आदेश के बाद लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को अपना पांच देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी बंगला खाली करना होगा. ऐसा नहीं करने पर उनसे मकान जबरदस्ती खाली कराया जाएगा. बता दें कि यह कार्रवाई पटना हाईकोर्ट की एकल पीठ के एक आदेश के आधार पर की जा रही है.इस आदेश के बाद तेजस्वी यादव की ओर से कहा गया था कि वें हाई कोर्ट में इस आदेश को चुनौती देंगे. लेकिन मियाद पूरी होने के बाद भी वे कोर्ट से स्टे नहीं ला पाए. अब सरकार ने इसी आधार पर पटना जिला प्रशासन को बंगला खाली कराने का आदेश को दिया. इस मुद्दे पर बिहार के भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा, “जब महागठबंधन की सरकार बनी थी तो मंत्रियों को आवास दिया गया था. उसके बाद जब एनडीए की सरकार बनी तब नए मंत्री मंडल का गठन हुआ. जिसके बाद उन्हें आवास खाली करने के लिए एक महीने का समय दिया गया था. लेकिन तेजस्वी यादव व कुछ पूर्व मंत्री इसके खिलाफ कोर्ट चले गए.” महेश्वर ने कहा, “कोर्ट के आदेश के बाद सभी पूर्व मंत्रियों ने आवास खाली कर दिए थे. लेकिन, तेजस्वी ने आदेश को नहीं माना और वे डबल बेंच पर चले गए. अब डबल बेंच में सरकार की जीत हुई है.” महेश्वर हजारी ने तेजस्वी यादव से बंगला खाली करने की अपील की है. उन्होंने ये भी कहा कि तेजस्वी यादव अब खुद ही बंगला खाली कर देंगे.
Related Posts
सड़क के निर्माण के साथ उसके रखरखाव के लिए भी सरकार को जिम्मेवारी लेनी पड़ेगी : नीतीश कुमार
बिहार पत्रिका / ब्यूरो रिपोर्ट, पटना। पटना : सड़क एवं पुल के निर्माण के साथ – साथ उसके रखरखाव का…
होटल रमता कॉन्टिनेंटल ने अपनी पहली वर्षगांठ पर ग्राहकों को 25 से 35 प्रतिशत तक की छूट की घोषणा की
पटना : बेहतर आतिथ्य सेवाओं के लिए प्रसिद्द सगुना – खगौल रोड स्थित होटल रमता कॉन्टिनेंटल ने राजधानी में सफलतापूर्वक…
खानापूर्ति- हर घर सर्वे से कोरोना पर काबू कम और बढ़ावा ज्यादा, सर्वे में कलम और रजिस्टर हजारों लोगों के संपर्क में फिर सोशल डिस्टेंसिंग कैसे ?
लॉक डाउन की अवधि में कई जगहों पर घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की जा रही है. इस स्क्रीनिंग के अतर्गत पटना…
