पटना: जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक 7 माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. बच्ची को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.जानकारी के मुताबिक मामला पटना के परसा थाना क्षेत्र का है. क्षेत्र के सकरैचा गांव में 7 माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. आरोपी की पहचान बुढवा राम उर्फ़ पिंटू के रूप में हुई है. परसा थाना पुलिस ने पिंटू को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल, बच्ची का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है.बताया जाता है कि गांव के सुरेंदर राम का बेटा पिंटू अपने घर पर ही पीड़ित बच्ची को गोद में लेकर खेला रहा था. अचानक उसके मन में हैवनियत जाग गई और बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया. बच्ची को रोता देख उसके दादा ने आरोपी को पकड़ कर पिटाई कर दी. आनन-फानन में जख्मी हालत में खून से लथपथ बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया.इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि एक दिन पहले ही बेतिया जिले में एक नाबालिग किशोरी का गैंगरेप के बाद कत्ल कर दिया गया था. इस घटना को दिल्ली के निर्भया कांड की तरह बर्बर बताया जा रहा है.
Related Posts
पोस्टल पार्क में खून के काले कारोबार का भंडाफोड़, गिरोह का सरगना और एजेंट हुआ गिरफ्तार
पटना के जक्कनपुर थाने पोस्टल पार्क खासमहाल इलाका स्थित एक छोटे से कमरे में चल रहे मानव खून के काले…
देशना गांव में ताले में बंद है ज्ञान की समृद्ध विरासत
अनूप नारायण सिंह की रिपोर्ट। -गौरवशाली अतीत पर जमती जा रही सरकार व समाज की अनदेखी की गर्द -गांव की…
पटना: सुशासन के सरकार में पुलिस आउट ऑफ कंट्रोल, महिला सिपाही की मौत के बाद साथी सिपाहियों ने मचाया बवाल, अधिकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
पटना- पटना के निजी नर्सिंग होम में एक महिला पुलिसकर्मी की डेंगू से मौत के बाद पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों पर…
