बेगूसराय-आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहीं बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने एक गाड़ी में आकर चुपचाप मंझौल न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। मंजू वर्मा ने एसीजेएम प्रभात त्रिवेदी के न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। जानकारी के मुताबिक मंजू वर्मा इजलास में खड़े होते ही बेहोश हो गईं हैं। गौरतलब है कि चेरियाबरियारपुर की पुलिस ने पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के खिलाफ मझौल कोर्ट में इश्तेहार और कुर्की के लिए आवेदन दिया है. मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा अवैध हथियार के मामले में जेल में बंद हैं. मंझौल के अनुमंडल न्यायालय में मंजू वर्मा नाटकीय अंदाज में बुर्का पहनकर पहुंची. खबर के मुताबिक मंजू वर्मा ऑटो से कोर्ट पहुंची थीं. आपको बता दें कि आर्म्स एक्ट मामले में पुलिस लगातार मंजू वर्मा को गिरफ्तार करने करने के लिए छापेमारी कर रही थी. इससे पहले मंजू वर्मा को पति चंद्रेशेखर वर्मा ने सरेंडर किया था.
Related Posts
एस डी मीडिया वर्ल्ड के तत्वावधान में कला उत्सव का भव्य आयोजन, नृत्य और संगीत ने दर्शकों का किया खूब मनोरंजन
पटना। एस डी मीडिया वर्ल्ड के तत्वावधान में राजधानी पटना स्थित अनीसाबाद के उड़ान टोला मुहल्ले के श्री बड़ी महा सरस्वती…
बिहार विधान सभा चुनाव से पहले वैश्य समाज ने की NDA गठबंधन से 40 सीटों की मांग
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मलेन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो डॉ जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने आज पटना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान…
जमुई परिसदन में विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान हेतु युवा नायक ने किया जनसंवाद
जमुई:- जदयू के लोकप्रिय युवा नायक सुमित कुमार सिंह जी जब भी जमुई जिला में उपस्थित होते हैं,तब जनसम्पर्क, जनसंवाद…
