बेगूसराय-आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहीं बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने एक गाड़ी में आकर चुपचाप मंझौल न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। मंजू वर्मा ने एसीजेएम प्रभात त्रिवेदी के न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। जानकारी के मुताबिक मंजू वर्मा इजलास में खड़े होते ही बेहोश हो गईं हैं। गौरतलब है कि चेरियाबरियारपुर की पुलिस ने पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के खिलाफ मझौल कोर्ट में इश्तेहार और कुर्की के लिए आवेदन दिया है. मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा अवैध हथियार के मामले में जेल में बंद हैं. मंझौल के अनुमंडल न्यायालय में मंजू वर्मा नाटकीय अंदाज में बुर्का पहनकर पहुंची. खबर के मुताबिक मंजू वर्मा ऑटो से कोर्ट पहुंची थीं. आपको बता दें कि आर्म्स एक्ट मामले में पुलिस लगातार मंजू वर्मा को गिरफ्तार करने करने के लिए छापेमारी कर रही थी. इससे पहले मंजू वर्मा को पति चंद्रेशेखर वर्मा ने सरेंडर किया था.
Related Posts
रक्षाबंधन के दिन बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत वितरण समग्री के साथ पहुंचे समाजसेवी
मशरख:-मसरख थाना अंतर्गत बहरौली चांद बरवा अरना सपही बलुवा पदमौल करण कुदरिया बारो पूर इलाके में बाढ़ प्रभावित लोगों के…
पटना नगर निगम की पहली महिला मेयर सीता साहू चुनी गयी
पटना नगर निगम की पहली महिला मेयर सीता साहू चुनी गयी | चुनाव में एनडीए समर्थित प्रत्याशी सीता साहू मेयर…
WJAI सरकार को वेब मीडिया से जुड़े सभी समस्याओं से अवगत करा रही है, सकारात्मक परिणाम शीघ्र ही – आनन्द कौशल
पटना । डबल्यूजेएआई पटना इकाई की कार्यकारिणी समिति की बैठक कार्यालय GIIT, पारिजात कॉम्प्लेक्स, डाकबंगला चौराहा, पटना में जिला अध्यक्ष…
