पटना- छठ व्रत के सुरक्षा को लेकर आज पटना के एसएसपी मनु महाराज पूरी तरह मुस्तैद दिखे । वो दीघा घाट से लेकर कलेक्ट्री घाट तक घोड़े पर सवार होकर पूरे घुड़ सवार दस्ते के साथ निकले. इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही साथ घाटों पर बने कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मियों को भी दिशा निर्देश दिया.एसएसपी मनु महाराज का एक और नया रूप देखने को मिला है. जिन क्षेत्रों में गाड़ियां नहीं जा सकती है वहां पर मनु महाराज घोड़े पर सवार होकर निकले. दियारा इलाके के घाटों का निरक्षण किया.बता दें कि महापर्व छठ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. इसमें कहीं कोई खामी नहीं रहे इसके लिए प्रशासन भी मुस्तैद है. कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमर खुद जायजा लेने के लिए निकलते हैं तो कभी उनके मंत्री. मतलब साफ है कि बिहार के सबसे बड़े पर्व को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद करने की कोशिश की जा रही है. पूरा पुलिस महकमा कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहा है।
Related Posts
विश्व के महान अर्थशास्त्री पूर्व PM डा.मनमोहन सिंह की छवि धूमिल करने में लगी है भाजपा:-युवा कांग्रेस
रिपोर्ट: सुबोध कुमार रक्सौल: शुक्रवार को रक्सौल युवा कांग्रेस के बैनर तले बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सह गोपालगंज…
पश्चिम बंगाल – चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाये गये मुख्य सचिव और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर।
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल मामले में बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए राज्य के…
मुख्यमंत्री ने लखीसराय में लाल पहाड़ी पर पुरातात्विक उत्खनन कार्य का किया शुभारंभ
पटना, 25 नवम्बर 2017 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज बिहार विरासत विकास समिति एवं विश्व भारती विश्वविद्यालय शांति…
