पटना- सूबे सहित राजधानी में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है । सरकार लाख दावे कर ले लेकिन सरकार के सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं । डेंगू से एक बार फिर बार फिर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सृष्टि राज की बुधवार की देर रात मौत हो गई । आपको बता दें कि सृष्टि राज पिछले 2 दिनों से डेंगू से पीड़ित थे । सृष्टि राज का इलाज पटना के पारस अस्पताल में चल रहा था । लेकिन इलाज के दौरान सृष्टि राज को डॉक्टर नहीं बचा पाए और उनकी मौत हो गई । आपको बता दें हाल ही में सृष्टि राज सहरसा के एसडीसी बनाए गए थे । इससे पहले वो नालंदा के हिलसा में एसडीओ के पद पर तैनात थे । बिहार में डेंगू से किसी अधिकारी की मौत का यह पहला मामला नहीं हैं । इससे पहले भी पटना की रहने वाली संगीता कुमार की डेंगू की वजह से मौत हो गई थी । संगीता गोपालगंज में समाज कल्याण विभाग की समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) में बतौर डीपीओ के पद पर तैनात थीं ।
Related Posts
सुशील कुमार मोदी ने लालू यादव से पूछे पांच गंभीर सवाल
रेलवे के रांची व पुरी के दो होटल के बदले तत्कालीन रेलमंत्री लालू प्रसाद के निकटतम प्रेमचन्द गुप्ता की कम्पनी…
ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का दिखने लगा है असर, ज्यादातर राज्यों में सरकारी बैंक और ऑफिस बंद
पटना के डाकबंगला चौराहे पर ट्रेड यूनियन के कर्मचारियों ने चौराहे को जाम कर प्रदर्शन किया | ट्रेड यूनियनों की…
आडियो वायरल मामले में बड़ी कार्रवाई, DSP सस्पेंड
पटना। राजधानी पटना में डीएसपी के ऑडियो क्लिप वायरल होने के मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इस मामले…
