पटना- सूबे सहित राजधानी में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है । सरकार लाख दावे कर ले लेकिन सरकार के सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं । डेंगू से एक बार फिर बार फिर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सृष्टि राज की बुधवार की देर रात मौत हो गई । आपको बता दें कि सृष्टि राज पिछले 2 दिनों से डेंगू से पीड़ित थे । सृष्टि राज का इलाज पटना के पारस अस्पताल में चल रहा था । लेकिन इलाज के दौरान सृष्टि राज को डॉक्टर नहीं बचा पाए और उनकी मौत हो गई । आपको बता दें हाल ही में सृष्टि राज सहरसा के एसडीसी बनाए गए थे । इससे पहले वो नालंदा के हिलसा में एसडीओ के पद पर तैनात थे । बिहार में डेंगू से किसी अधिकारी की मौत का यह पहला मामला नहीं हैं । इससे पहले भी पटना की रहने वाली संगीता कुमार की डेंगू की वजह से मौत हो गई थी । संगीता गोपालगंज में समाज कल्याण विभाग की समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) में बतौर डीपीओ के पद पर तैनात थीं ।
Related Posts
बिहार में 34 DSP के तबादले , जारी हुई अधिसूचना ।
पटना- बिहार के पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया गया है. बुधवार को राज्य के गृह विभाग ने 34 अधिकारियों…
कोलकाता पुलिस ने ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते BJP कार्यकर्ताओं पर किया लाठीचार्ज
कोलकाता पुलिस ने ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते BJP कार्यकर्ताओं पर किया लाठीचार्ज खबर थोड़ी देर में…
उपेंद्र कुशवाहा यूपी की पूर्व सीएम मायावती के बीएसपी के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेंगे
पटना:– महागठबंधन में सीट बंटवारे की स्थिति स्पष्ट नहीं होने की वजह से आरएलएसपी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा काफी समय से…
