(मुंगेर से विवेक यादव की रिपोर्ट)
मुंगेर:- नवयुवक सेवासंघ के संस्थापक-सह-समाजसेवी श्री राजेश कुमार मिश्रा जी के निर्देशानुसार टेटिया बम्बर प्रखण्ड अंतर्गत बनहरा पंचायत के ग्राम बनहरा में श्री उमेश कुमार सिंह जी के आवास पर छठ महापर्व के अवसर पर साड़ी वितरण करने हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता संगठन के उपाध्यक्ष-सह-संगठन प्रभारी श्री संजीव कुमार चौधरी ने की, जिसमें बनहरा पंचायत के सभी वार्ड के वार्ड अध्यक्ष शामिल थे।
बैठक में मुख्य रूप से श्री राजेश कुमार मिश्रा के द्वारा चलाए जा रहे जन-कल्याण के कार्यक्रमों की जानकारी वार्ड अध्यक्षों को दी गयी तथा छठ पर्व में साड़ी वितरण करने हेतु जल्द से जल्द सूची तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में सभी वार्ड अध्यक्ष काफी उत्साहित थे साथ ही साथ सभी वार्ड अध्यक्षों ने श्री मिश्रा के द्वारा चलाए जा रहे जन-कल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, वरिष्ट सदस्य दिलीप मंडल, मीडिया प्रभारी आशीष कुमार सिन्हा, रंजनी देवी वार्ड सं०-01, मंजू देवी वार्ड सं०-02, राजीव रंजन सिंह वार्ड सं०-03, मनोज कुमार सिंह वार्ड सं०-04, शंभू मिस्त्री वार्ड सं०-05, सुरेंद्र प्रसाद सिंह वार्ड सं०-06, बंगाली सिंह वार्ड सं०-07, बलेया देवी वार्ड सं०-08, रामदेव दास वार्ड सं०-09, सुमन कुमार सिंह वार्ड सं०-10, एमपी सिंह वार्ड सं०-11, तिलोतमा देवी वार्ड सं०-12, रतन तांती वार्ड सं०-13 सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।